भारत में जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं वहीं, चीन (China) कोरोना से त्राहिमाम कर रहा है। चीन में दो साल बाद एक बार फिर कोरोना के कारण हाहाकार मच गया है। दो दर्जन से अधिक चीनी प्रांतों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। पिछले कुछ दिनों में चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। रविवार को चीन में रिकॉर्ड 13,146 कोरोना के मामलों दर्ज किए गए, जो दो साल से अधिक समय पहले आई पहली पीक की लहर के बाद सबसे अधिक है।
