Get App

बदला-The Revenge! Louis Vuitton स्टोर के कर्मचारियों से महिला ने गिनवाया 68.5 लाख कैश, फिर दे दिया ऐसा झटका

जून में महिला लेटेस्ट फैशन ड्रेस देखने की उम्मीद से स्टोर में पहुंची, लेकिन इसके बजाय, उसे वहां उदासीनता का सामना करना पड़ा। महिला के हाथ में लक्जरी हर्मीस हैंजबैग था, जो समृद्धि का एक प्रतीक माना जाता है। इसके बावजूद स्टोर के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उसे नजरअंदाज कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 9:24 PM
बदला-The Revenge! Louis Vuitton स्टोर के कर्मचारियों से महिला ने गिनवाया 68.5 लाख कैश, फिर दे दिया ऐसा झटका
Louis Vuitton स्टोर के कर्मचारियों से महिला ने गिनवाया 68.5 लाख कैश

चीन की एक पैसे वाली महिला ने Louis Vuitton स्टोरी के कर्मचारियों से अपने अपमान का बड़े ही अनोखे तरीके से बदला लिया। करीब दो महीने पहले लुई वुइटन स्टोर के कर्मचारियों ने उसके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया था, जिससे महिला को इतना बुरा लगा उसने बदला लेने की ठान ली। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Xiaohongshu' पर "Xiaomayouren" के नाम से जाने जानी वाली महिला ने स्टारलाइट प्लेस शॉपिंग सेंटर में लुई वुइटन आउटलेट में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया।

जून में, वो लेटेस्ट फैशन ड्रेस देखने की उम्मीद से स्टोर में पहुंची, लेकिन इसके बजाय, उसे वहां उदासीनता का सामना करना पड़ा। महिला के हाथ में लक्जरी हर्मीस हैंजबैग था, जो समृद्धि का एक प्रतीक माना जाता है। इसके बावजूद स्टोर के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उसे नजरअंदाज कर दिया।

स्टोर के स्टाफ ने महिला को सही से अटेंड नहीं किया

स्टोरी के कर्मचारियों ने उसे पुरानी सीजनल ड्रेस देखने को ही कहा और ठीक से उस महिला को अटेंड भी नहीं किया। आंख मिलाकर जवाब देने के बजाए, उसे ऐसे ही टालते रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें