Get App

Chinese rocket का हिस्सा धरती पर गिरा तो मचेगी बड़ी तबाही, 22.5 टन है वजन

अनुमान है कि रॉकेट का यह हिस्सा अनियंत्रित तरीके से धरती पर गिर सकता है। अगर रॉकेट का मलबा आबादी वाले इलाके पर गिरता है तो इससे जान और माल का बड़ा नुकसान हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 11:28 AM
Chinese rocket का हिस्सा धरती पर गिरा तो मचेगी बड़ी तबाही, 22.5 टन है वजन
एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन रॉकेट बॉडी पर करीबी नजर रख रहा है। उसने कहा है कि इसकी संभावित लैंडिंग के बारे में ज्यादा डेटा मिलने पर वह इस बारे में जानकारी दूसरों को देगा।

Chinese rocket chunk may fall on earth: चाइनीज रॉकेट के एक बहुत बड़ा हिस्सा शुक्रवार या शनिवार को धरती पर गिर सकता है। यह कहां गिरेगा, इस बारे में पता नहीं है। यह Long March 5B रॉकेट का कोर बूस्टर है। इसे चीन के Tiangong Space Station से लॉन्च किया गया था।

कोर बूस्टर का वजन 22.5 टन है। इसकी ऊंचाई 10 मंजिला इमारत जितनी है। Aerospace Corporation ने यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि अनुमान है कि रॉकेट का यह हिस्सा अनियंत्रित तरीके से धरती पर गिर सकता है। अगर रॉकेट का मलबा आबादी वाले इलाके पर गिरता है तो इससे जान और माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Tiger Global stops investment in China: टाइगर ग्लोबल ने चाइनीज कंपनियों के शेयरों में निवेश पर रोक लगाई, India में बढ़ा सकती है इनवेस्टमेंट

एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन रॉकेट बॉडी पर करीबी नजर रख रहा है। उसने कहा है कि इसकी संभावित लैंडिंग के बारे में ज्यादा डेटा मिलने पर वह इस बारे में जानकारी दूसरों को देगा। ताजा अनुमान के मुताबिक, रॉकेट बूस्टर शुक्रवार भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े चार बजे वातावरण में दोबारा दाखिल होगा। यह समय तीन घंटे पहले या बाद हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें