Get App

Coronavirus Updates: कोरोना की सुपरस्पीड जारी, एक्टिव केस 1 लाख के पार, एक दिन में 18,819 नए केस दर्ज

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में 39 लोगों की मौत हो गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.16 फीसदी हो गई है। जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 फीसदी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 10:00 AM
Coronavirus Updates: कोरोना की सुपरस्पीड जारी, एक्टिव केस 1 लाख के पार, एक दिन में 18,819 नए केस दर्ज
देश में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में उछाल आया है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। इस बीच देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,819 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 39 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। नए मामले पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा हैं। वहीं कल यानी 29 जून को 14,506 नए मामले सामने आए थे और 30 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अब तक कुल 5,25,116 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,04,555 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.24 फीसदी हो गए हैं। कल के मुकाबले आज 4953 संक्रमित मरीज अधिक हैं।

वहीं एक दिन में 13,827 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.16 फीसदी हो गई है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.72 फीसदी है। देश में अब तक कुल 4,28,22,493 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.55 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,61,91,554 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14,17,217 डोज लगाई गई है। देश में 5 संक्रमित राज्यों की बात करें तो केरल में 4,459 केस दर्ज किए गए हैं। जो कि पहले नंबर में है। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,957, कर्नाटक में 1,945, तमिलनाडु में 1,827 और पश्चिम बंगाल में 1,424 केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर कर कहा जाए तो देश में मिले कुल मामलों में 72.34 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से आए हैं। केरल में अकेले 23.69 फीसदी मामले आए हैं।

दिल्ली सरकार अब 30 सितंबर तक देगी लोगों को फ्री राशन, 73 लाख लोगों को होगा फायदा: केजरीवाल

दिल्ली का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें