Crow Attack on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर संसद भवन के बाहर एक कौवे द्वारा हमला किए जाने की तस्वीर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में राघव चड्ढा संसद के बाहर फोन पर किसी से बात करते नजर आ रहे हैं, जहां मानसून सत्र चल रहा है। जब वह फोन पर बात कर रहे थे तभी एक कौवे ने AAP सांसद पर हमला कर दिया। इस दौरान चड्ढा कौवे से बचने की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
