बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल आज (30 नवंबर 2024) दोपहर में तमिलनाडु और पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। जिसके कारण समुद्री तट पर उथल-पुथल साफ तौर पर देखने को मिल रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक लैंडफॉल के दौरान हवाओं की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके बाद यह कमजोर पड़ जाएगा।