Get App

Cyrus Mistry Death: तस्वीरों में देखें, कैसे डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार

Cyrus Mistry Death: पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2022 पर 8:09 PM
Cyrus Mistry Death: तस्वीरों में देखें, कैसे डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार
डिवाइडर से टकराई Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार

Cyrus Mistry Death: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। वह 54 साल के थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, "दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।"

उन्होंने कहा, "दुर्घटना में मिस्त्री और एक और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुजरात भेज दिया गया है।" हादसे का शिकार हुई कार में मिस्त्री और ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे।

Cyrus Mistry Death LIVE Updates: 'व्यापार जगत को बड़ा नुकसान', सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

देखिए हादसे की ये तस्वीरें:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें