Dead mouse in chocolate syrup: महिला को चॉकलेट सिरप में मिला मरा हुआ चूहा, जानिए कंपनी ने क्या कहा

​​Dead mouse in chocolate syrup: अपनी पोस्ट में प्रमी ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के कई सदस्यों ने सिरप चखा और बीमार पड़ गए। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, कृपया ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और क्या ऑर्डर कर रहे हैं। कृपया बच्चों को देते समय जांच करें

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
एक महिला को कथित तौर पर चॉकलेट सिरप की बोतल में मरा हुआ चूहा मिला है।

आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली और कनखजूरा मिलने के बाद अब इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। इस बार एक महिला को कथित तौर पर चॉकलेट सिरप की बोतल में मरा हुआ चूहा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रमी श्रीधर नाम की महिला ने Zepto के जरिए कन्फेक्शनरी कंपनी Hershey’s का चॉकलेक सिरप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है, जिसके बाद कन्फेक्शनरी कंपनी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया भी आई है।

बता दें कि हाल ही में इसी तरह की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई है, जहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आइसक्रीम में कस्टमर्स को इंसान की कटी हुई उंगली और कनखजूरा मिला है।

Instagram पर वायरल हुआ वीडियो


अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रमी ने लिखा, "मेरे Zepto ऑर्डर में चौंकाने वाली डिस्कवरी हुई। यह आप सभी के लिए एक सूचना है कि आप अपनी आंखें खोलें।" क्लिप में देखा जा सकता है कि सिरप में बाल भी मिला है। प्रमी ने सिरप का “सीलबंद ढक्कन” खोला और इसे एक कप में डाला, जिसमें उसे एक मरा हुआ चूहा मिला।

प्रमी ने अपनी पोस्ट में कहा, "हमने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए Zepto से Hershey’s का चॉकलेट सिरप मंगवाया। हमने केक के साथ इसे डालना शुरू किया, जिसमें लगातार छोटे बाल मिले, फिर इसे खोलने का फैसला किया। यह सीलबंद था। हमने खोला और डिस्पोजेबल गिलास में डाला, फिर इससे मरा हुआ चूहा गिरा। पुष्टि के लिए हमने इसे बहते पानी से धोया, पर पता चला कि यह एक मरा हुआ चूहा ही है।"

​​अपनी पोस्ट में प्रमी ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के कई सदस्यों ने सिरप चखा और बीमार पड़ गए। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "कृपया ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और क्या ऑर्डर कर रहे हैं। कृपया बच्चों को देते समय जांच करें।"

Hershey’s India का बयान

Hershey’s India ने प्रमी श्रीधर की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने कहा, "@pramisridhar असुविधा के लिए हमें बहुत खेद है। आपकी तुरंत सहायता करने के लिए कृपया हमें प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग कोड और डेट, साथ ही अपना संपर्क नंबर consumercare@hersheys.com पर भेजें ताकि हम आपकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर सकें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।