आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली और कनखजूरा मिलने के बाद अब इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। इस बार एक महिला को कथित तौर पर चॉकलेट सिरप की बोतल में मरा हुआ चूहा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रमी श्रीधर नाम की महिला ने Zepto के जरिए कन्फेक्शनरी कंपनी Hershey’s का चॉकलेक सिरप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है, जिसके बाद कन्फेक्शनरी कंपनी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया भी आई है।
