Get App

डिफेक्टेड iPhone को लेकर आदमी ने किया केस, जीता 1 लाख रुपए का मुआवजा

बेंगलुरु के एक आदमी के फोन में बैट्री और स्पीकर का इश्यू था। इस इश्यू को ठीक करने की जगह सर्विस सेंटर बार-बार उन्हें लटकाता रहा। कभी कुछ तो कभी कुछ बहाना बनाकर फोन ठीक नहीं कर रहा था। आदमी ने कंज्यूमर कोर्ट का सहारा लेकर एपल के खिलाफ केस किया। केस जीतने के बाद उसे भारी भरकम मुआवजा मिला वो भी ब्याज समेत।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 12:54 PM
डिफेक्टेड iPhone को लेकर आदमी ने किया केस, जीता 1 लाख रुपए का मुआवजा
आदमी ने Apple के रिप्रेजेंटेटिव को ईमेल किए लेकिन वहां से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला

बेंगलुरु के एक आदमी को एपल के इंडिया स्थित सर्विस सेंटर से 1 लाख रुपए का मुआवजा मिला। कथित तौर पर सेंटर ने आदमी का iPhone 13 डिवाइस सही नहीं किया। Frazer Town के रहने वाले 30 साल के आवेज खान ने अक्टूबर 2021 में iPhone 13 खरीदा था। जिसकी एक साल लंबी वारंटी थी। कुछ ही महीनों के बाद उनके फोन की बैट्री और स्पीकर में दिक्कत होने लगी। अगस्त 2022 में वो इंदिरानगर के सर्विस सेंटर में जा पहुंचे।

सर्विस सेंटर ने ठीक नहीं किया फोन

उनको सर्विस सेंटर पर बताया गया कि फोन की इस दिक्कत को सही किया जा सकता है। इसके साथ उन्हें एक हफ्ते के भीतर फोन रिटर्न करने का आश्वासन भी दिया गया। कुछ दिनों के बाद ही सर्विस सेंटर से फोन आया कि समस्या को ठीक कर दिया गया है और वो आकर अपना फोन ले जा सकते हैं। आदमी सेंटर पर फोन लेने पहुंचा और देखा कि फोन तो अभी भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। सर्विस सेंटर ने वादा किया कि वो दोबारा डिवाइस को देखेंगे और इसके दो हफ्ते बाद भी खान से संपर्क नहीं किया।

कंज्यूमर कोर्ट ने दिलाया मुआवजा

बाद में iPhone के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि उनके फोन में एक ग्लू जैसी चीज है जिसे हटाकर फोन को ठीक किया जा रहा है। साथ ही जानकारी दी कि फोन को एक साल की वारंटी के भीतर वो ठीक नहीं कर पाएंगे। इसके बाद आदमी ने Apple के रिप्रेजेंटेटिव को ईमेल किए लेकिन वहां से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। अक्टूबर 2022 में एक लीगल नोटिस भी भेजा लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं आया। दिसंबर में आदमी ने लोकल डिस्ट्रिक्ट में कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में शिकायत दर्ज करवाई। सिटी के कंज्यूमर कोर्ट ने उनकी समस्या को सुना और इसके बाद एपल को उन्हें 79,000 का मुआवजा देने के लिए कहा। वो भी 20,000 रुपए का ब्याज जोड़कर कर। ये ब्याज आदमी को हुई परेशानियों को लेकर उन्हें देने के लिए कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें