Get App

Delhi Heatwave: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर, 20 जून से मिल सकती है लू से कुछ राहत, IMD ने बताया अभी कितने दिन बरसेगी आग

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उरई में मंगलवार को तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों के लिए उत्तर भारत में लू की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून, जो मुंबई से टकराने के बाद धीमा हो गया है, अब रफ्तार पकड़ रहा है और 21-22 जून तक महाराष्ट्र में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 9:24 PM
Delhi Heatwave: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर, 20 जून से मिल सकती है लू से कुछ राहत, IMD ने बताया अभी कितने दिन बरसेगी आग
Delhi Heatwave: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर, 20 जून से मिल सकती है लू से कुछ राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में बुधवार (19 जून) तक लू चलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, एक राहत बात ये है कि मौसम विभाग का ये भी मनना है कि इसके बाद लू में धीरे-धीरे कमी भी आएगी। यह उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। एक प्राइवेट वाटर फोरकास्टिंग एजेंसी के अनुसार, दिल्ली को 20 जून से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शहर में कल हल्की बारिश की उम्मीद भी जताई जा रही है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली में बुधवार की रात 12 सालों में सबसे गर्म रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है।

18 जून को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात रही और तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-NCR के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और थकावट की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।

इसी को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को अस्पतालों के प्रमुखों के साथ एक इमरजेंसी बैठक की और उन्हें गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें