Get App

Delhi Heist: कैसे 25 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात उड़ा ले गए चोर? पढ़ें- दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी की इनसाइड स्टोरी

Delhi Heist: पुलिस के मुताबिक, चोरों ने शोरूम की पूरी तरह से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले तो इलेक्ट्रानिक पैनल को तोड़ा, ताकि बिजली सप्लाई को बंद किया जा सके। इसके बाद स्ट्रांग रूम (लॉकर) की एकमात्र सीमेंट की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस की शुरूआती जांच इन्हीं तथ्यों पर आगे बढ़ रही है। पुलिस को आशंका है दुकानदार का कोई करीबी या परिचित वारदात में शामिल हो सकता है

Akhileshअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 3:25 PM
Delhi Heist: कैसे 25 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात उड़ा ले गए चोर? पढ़ें- दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी की इनसाइड स्टोरी
Delhi Jewellery Heist: यह घटना रविवार रात से सोमवार के बीच होने की आशंका है

Delhi Jewellery Heist: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाका जंगपुरा में ज्वैलरी के एक बड़े शोरूम से तीन अज्ञात चोर 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात लूटकर फरार हो गए। इसे दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी डकैती कहा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जंगपुरा के भोगल में उमराव सिंह ज्वैलर्स नामक दुकान में चोरी हुई है। दुकान में कई CCTV कैमरे लगे हुए थे, लेकिन रविवार आधी रात के आसपास वे क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना मंगलवार को ही सामने आई क्योंकि बाजार क्षेत्र सोमवार को बंद रहता है। पुलिस ने बताया कि हमें मंगलवार को उमराव ज्वैलर्स से इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

एक अधिकारी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि दुकान सोमवार को बंद रहती है। इसलिए यह घटना रविवार रात से सोमवार के बीच होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, जिनकी हमारी फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

चोरी की इनसाइड स्टोरी

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने शोरूम की पूरी तरह से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले तो इलेक्ट्रानिक पैनल को तोड़ा, ताकि बिजली सप्लाई को बंद किया जा सके। इसके बाद स्ट्रांग रूम (लॉकर) की एकमात्र सीमेंट की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस की शुरूआती जांच इन्हीं तथ्यों पर आगे बढ़ रही है। पुलिस को आशंका है दुकानदार का कोई करीबी या परिचित वारदात में शामिल हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें