Delhi Kanjhawala Horror Case: नए साल के दिन दिल्ली के कंझावला (Kanjhawala) इलाके में हुई दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 20 वर्षीय अंजलि सिंह (Anjali Singh) की ऑटोप्सी रिपोर्ट (Anjali Autopsy Report) सामने आ चुकी है। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कई दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। न्यूज 18 के अनुसार, अंजलि की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी खोपड़ी पूरी तरह से खुल गई थी, ब्रेन मैटर गायब था, रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी और उसके शरीर पर कुल 40 चोट के निशान थे।
