Get App

Nikki Yadav Murder: बॉयफ्रेंड साहिल ने बनाया था गोवा और हिमाचल घूमने का प्लान, फिर क्‍या हुआ ऐसा जो कर दिया निक्की का कत्ल

Nikki Yadav Murder Case: निक्की को पता चल गया था कि साहिल एक दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। जब उसने उससे इस बारे में सवाल किए, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। उस कहासुनी की वजह से साहिल ने गुस्से में आकर पहले मोबाइल केबल से निक्की का गला दबाकर हत्या कर दी। इस पूरी हत्याकांड को साहिल ने कार में ही अंजाम दिया। उसके बाद कई घंटों तक वो निक्की के शव को लेकर कार में घूमता रहा

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 8:46 AM
Nikki Yadav Murder: बॉयफ्रेंड साहिल ने बनाया था गोवा और हिमाचल घूमने का प्लान, फिर क्‍या हुआ ऐसा जो कर दिया निक्की का कत्ल
Nikki Yadav Murder Case: लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी

Nikki Yadav Murder Case News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और खौफनाक मामला सामने आया है। जहां लिव इन रिलेशन में रह रहे 24 वर्षीय प्रेमी साहिल गहलोत (Sahil Gahlot) ने अपनी 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड निक्की यादव (Nikki Yadav) की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा कर रख दिया। इतना ही नहीं उसने एक दिन बाद दूसरी युवती से शादी कर ली। मृतक निकी यादव झज्जर जिले के गांव खेड़ी की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, कथित अपराध के दौरान आरोपी साहिल गहलोत द्वारा इस्तेमाल की गई कार उसके चचेरे भाई की है, जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। साहिल निक्की से मिलने के लिए अपने परिवार को बताए बिना अपने चचेरे भाई की कार लेकर घर से निकल गया था और फिर दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से पीड़िता को गोवा जाने वाली ट्रेन में सवार होना था।

गोवा जाने का था प्लान

पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल ने दावा किया कि वह भी निक्की के साथ गोवा जाना चाहता था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह नहीं जा सका। फिर, दोनों ने गोवा जाने का प्लान बदलकर हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया। इसके बाद वे आनंद विहार ISBT बस स्टैंड गए, लेकिन पता चला कि हिमाचल के लिए बसें नहीं हैं। सूत्रों ने कहा कि कश्मीरी गेट की ओर जाते समय दोनों के बीच बहस शुरू हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें