Get App

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने हवाई चीजों की उड़ान पर लगाया 29 दिनों तक बैन

Republic Day 2024: 2024 का गणतंत्र दिवस बेहद खास होगा। इस साल भारतवासी 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां भी काफी जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजामों को और भी कड़ा कर दिया है। लगभग 29 दिनों तक किसी भी तरह की हवाई चीजों की उड़ान पर बैन लगा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 2:49 PM
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने हवाई चीजों की उड़ान पर लगाया 29 दिनों तक बैन
गणतंत्र दिवस से पहले और बाद में हवाई चीजों के उड़ान पर लगा सख्त बैन

Republic Day 2024: इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे में शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते पैराग्लाइडर्स, पैरामोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स और अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स को राष्ट्रीय राजधानी इलाकों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। ये प्रतिबंध 29 दिनों तक 18 जनवरी से 15 फरवरी तक लगाया गया है। हालांकि स्थिति को देखते हुए इसे पहले भी खत्म किया जा सकता है।

आतंकी गतिविधियों से सावधानी के लिए जरूरी कदम

दिल्ली पुलिस ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ आपराधिक और एंटी सोशल एलिमेंट्स और आतंकी भारत, भारतवासियों और महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे में पैरा मोटर, पैराग्लाइडर्स, हॉट बैलून, ड्रोन इत्यादि को हमले के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार इन सभी हवाई साधनों को बैन किया गया है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत एक्शन लिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि रहेंगे इमैनुअल मैक्रों

2024 का गणतंत्र दिवस बेहद खास होगा। इस साल फ्रांसीसी इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आएंगे। यह छठी बार है जब किसी फ्रांसीसी नेता को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया हो। मैक्रों से पहले फ्रांसीसी प्रदानमंत्री जैक्श शिराक 1976 और 1988 में गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा रहे थे। इसके बाद 1980 और 2008 में पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग निकोलस सरकोजी और 2016 में फ्रेंकोइस ओलांद बतौर मुख्य अतिथि नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें