Get App

Dengue: पपीता का फल नहीं पत्तों से डेंगू भगाएं, तेजी से बढ़ेंगी प्लेटलेट्स, जानिए कैसे करें सेवन

Dengue: देश के कई इलाकों में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसके इलाज में पपीते के पत्ते का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे भी पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई बीमारियों को ठीक करने वाले गुण पाए जाते हैं। फल के इसके पत्ते भी किसी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 4:04 PM
Dengue: पपीता का फल नहीं पत्तों से डेंगू भगाएं, तेजी से बढ़ेंगी प्लेटलेट्स, जानिए कैसे करें सेवन
Dengue: पपीता में पाए जाने वाले कुछ रसायन और पोषक तत्व प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Dengue: दिल्ली- NCR समेत देश के कई इलाकों में डेंगू की लहर चल रही है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू बुखार (dengue fever) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू एक गंभीर वायरल बीमारी है। जिससे हर साल भारत में हजारों लोग प्रभावित होते हैं। जब भी डेंगू का प्रकोप फैलता है तो लोग इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए घरेलू उपाय खोजने लगते हैं। इस बीमारी में शरीर के प्लेटलेट्स काउंट (platelets count) कम होने लगते हैं। इसकी संख्या काफी हद तक कम हो जाती है। हालांकि, कुछ फलों की मदद से आप प्लेटलेट्स काउंट बढ़ा (how to increase platelets count) सकते हैं। इनमें से एक पपीता है।

ये स्वादिष्ट फल डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए पपीते के साथ-साथ उसकी पत्तियां भी अच्छा काम करती है। वहीं पपीते के पत्तों के डेंगू में फायदे के बारे में सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए हैं।

पपीते में पाए जाते हैं ये तत्व

पपीते के तरल अर्क में पापैन (papain), साइमोपापैन (chymopapain), सिस्टाटीन (cystatin), एल-टोकोफेरोल (L-tocopherol), एस्कॉर्बिक एसिड (ascorbic acid), फ्लैवोनॉयड्स (flavonoids), सियानोजेनिक ग्लूकोसाइड्स (cyanogenic glucosides) और ग्लूकोसिनोटेट्स (glucosinolates) पाया जाता है। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट हैं। ये एंटी ट्यूमर एक्टिविटी करते हैं। ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले तत्व हैं। पपीते के पत्ते न सिर्फ प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि डेंगू के लक्षणों और खून को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। पपीते के पत्तों को अन्य वायरल बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। पपीते के पत्ते कितनी तेजी से काम करते हैं। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। हालांकि कहा जाता है कि पपीते की पत्ते के सेवन के 24 घंटे से भी कम समय में प्लेटलेट काउंट में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें