Diabetes: चीनी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। ये हर कोई जानता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी किसी जहर से कम नहीं होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मीठा या चीनी का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। कई लोगों का मानना है कि डायबिटीज के मरीज मिश्री का सेवन कर सकते हैं। वैसे बता दें कि मिश्री और चीनी दोनों हीं गन्ने से बनाए जाते हैं। लेकिन दोनो को बनाने का तरीका अलग-अलग है। मिश्री अनरिफाइंड होती है। चीनी रिफाइंड होती हैं। मिश्री को भारत में कैंडी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।