Diabetes: पूरी दुनिया में डायबिटीज की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। बहुत से लोग इस भागदौड़ भरी जिंदगी में एक्सरसाइज करने तक का समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में वो लोग डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैँ। आज दुनिया भर में 42.2 करोड़ लोग टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक. डायबिटीज से हर साल कीर 15 लाख लोगों की मौत हो रही है। डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का लेवल कभी-कभी 300 या 400 के पार भी चला जाता है। यह एक खतरनाक स्थिति है और इसमें मरीज को तत्काल डॉक्टर के पास जाना बेहद जरूरी है।