Get App

Diwali 2024: आखिर कब है दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? यहां दूर करें अपने सारे कन्फ्यूजन

Diwali 2024 Date: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। लेकिन इस बार ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी? यहां जानें कब है दिवाली

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2024 पर 6:43 PM
Diwali 2024: आखिर कब है दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? यहां दूर करें अपने सारे कन्फ्यूजन
ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी?

Diwali 2024 Date: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और राम परिवार की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की बरकत होती है। लेकिन इस बार ज्यादातर लोगों के मन में यही कन्फ्यूजन है कि इस बार दिवाली कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब दिवाली मनाई जाएगी? यहां जानें कब है दिवाली।

दिवाली 2024 कब है?

पंचांग के अनुसार 2024 में दिवाली 01 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 03:52 बजे से शुरू होगी और 01 नवंबर को शाम 06:16 बजे समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

01 नवंबर को दिवाली की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05:36 बजे से 06:16 बजे तक है। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें