क्या भारत में खुल सकता है पहला Disneyland? हैदराबाद में थीम पार्क की अनोखी फरमाइश

डिज्नीलैंड के लिए पूरी दुनिया में क्रेज है लेकिन ये स्पेशल थीम से बने पार्क दुनिया में सिर्फ दो-चार जगहों पर ही हैं। भारत में भी डिज्नीलैंड के कई दीवाने हैं। हालांकि अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्हें लाखों खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में एक बच्ची ने हैदराबाद में ही डिज्नीलैंड खोलने की अनोखी फरमाइश कर दी।

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
नन्ही बच्ची ने हैदराबाद में रखा डिज्नीलैंड की फरमाइश

Disneyland बच्चों से लेकर बूढ़ों के दिल के बेहद करीब है। ये वो जगह है जहां जाकर लोगों का बचपन जिंदा हो जाता है। वर्तमान में Disneyland के खास आइकॉनिक पार्क कैलिफॉर्निया, पेरिस, हांक कांग और टोक्यो में है। भारत या किसी भी साउथ एशियाई देश में Disneyland नहीं है। ऐसे में भारतीय फैंस को इस एक्सपीरिएंस के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। हाल ही में X पर एक नन्ही बच्ची का वीडियो सामने आया जिसमें उसने तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव से एक खास गुजारिश की।

बेटी की फरमाइश के आगे केटीआर ने भी कह दी ये बात

सुरेंद्र विनायकम नाम के एक आदमी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बेटी का तेलंगाना इलेक्शन के दौरान KTR जी से निवेदन। लड़की वीडियो में तेलुगू भाषा में पूछ रही है कि KTR मामा क्या आप डिज्नीलैंड को हैदराबाद ला सकते हैं? मंत्री ने ऐसे में जवाब भी दिया और कहते हैं कि डिज्नीलैंड को हैदराबाद लाने का वादा तो नहीं कर सकता लेकिन इसके लिए कोशिश जरूर करूंगा।


Mark Zuckerberg की इतनी हटकर है डेली रूटीन, Taylor Swift का है इसमें अहम रोल

साउथ एशिया में खुलेगा डिज्नीलैंड

ANI ने बीते साल अक्टूबर में खबर शेयर की थी कि डिज्नीलैंड की एक टीम श्रीलंका विजिट कर रही है। श्रीलंका के हंबनटोटा में थीम पार्क बनाए जाने पर चर्चा की जा रही है। साउथ एशिया में डिज्नीलैंड की शुरुआत का इसे संकेत माना जा रहा है। हालांकि इसके बाद इससे जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।