Diwali 2023: दिवाली देश के बड़े त्योहारों में से एक है। बहुत से लोग इस मौके पर कई तरह की मिठाइयों और पकवानों का सेवन करते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मिठाई खाने के कुछ ऐसे नियम हैं। जिनका पालन करने से आप मोटापे के जोखिम से बच सकते हैं। वैसे भी मिठाइयों का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ने लगता है। जो लोग मीठा खाए बिना रह नहीं सकते हैं उनके लिए ऐसे कई ऑप्शन है जो उनकी मिठास वाली क्रेविंग को भी शांत कर देगें और उन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ेगा।
