दिवाली नजदीक आते ही गिफ्ट्स को लेकर चर्चा बढ़ जाती है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस मौके पर गिफ्ट्स देते हैं। कंपनियां भी अपने एंप्लॉयीज को उपहार देती हैं। कई कंपनियां तो इस मौके पर एंप्लॉयीज को उपहार के साथ बोनस भी देती हैं। सवाल है कि एंप्लॉयीज दिवाली पर अपनी कंपनी से क्या चाहते हैं? इस बारे में AmbitionBox ने एक सर्वे किया है। इसके नतीजे बताते हैं कि 43 फीसदी कंपनियों के एप्लॉयीज को अपने एंपलॉयर्स से त्योहार पर किसी तरह का बेनेफिट नहीं मिलता है। एंबिशनबॉक्स एक प्लेटफॉर्म है, जिस पर कंपनियों और उनकी सैलरी इसाइट्स का रिव्यू होता है।
