Get App

बिना वजह किसी भी दुकानदार को न दें मोबाइल नंबर वरना हो सकता है गलत इस्तेमाल, केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री की सलाह

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोगों से किसी भी दुकानदार को बिना वजह अपना मोबाइल नंबर शेयर न करने की सलाह दी है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2022 बनने के बाद डिजिटल पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल बंद हो जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दुकान पर गोंद का एक पैकेट खरीदने के बाद मोबाइल नंबर शेयर करने को कहा गया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 13, 2023 पर 3:23 PM
बिना वजह किसी भी दुकानदार को न दें मोबाइल नंबर वरना हो सकता है गलत इस्तेमाल, केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री की सलाह
बिना वजह किसी भी दुकानदार को न दें मोबाइल नंबर वरना हो सकता है गलत इस्तेमाल, केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री की सलाह

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोगों से किसी को भी अपना मोबाइल नंबर शेयर न करने की सलाह दी है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई उचित कारण नहीं है तो आप किसी भी दुकानदार या व्यक्ति को अपना नंबर शेयर न करें। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक गोंद खरीदने के बदले मोबाइल नंबर मांगने का मामला सामने आया था। जिसके बाद केंद्राय मंत्री ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था।

पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल होगा बंद

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2022 बनने के बाद डिजिटल पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल बंद हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दुकान पर गोंद का एक पैकेट खरीदने के बाद मोबाइल नंबर शेयर करने को कहा गया था। अपने ट्वीट में राजिव चंद्रशेखर ने लिखा कि अगर किसी दुकानदार के पास उचित कारण नहीं है तो उसे अपना मोबाइल नंबर न दें। DPDP बिल के लागू होने के बाद भारतीयों के डिजिटल निजी डेटा का मिसयूज बंद हो जाएगा।

DCC की बैठक में आज कैपिटव यूजर्स के लिए स्पेक्ट्रम चार्ज बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

गोंद का पैकेट खरीदने पर मांगा गया मोबाइल नंबर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें