Get App

जॉब के ऑफर लेटर को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे एंप्लॉयीज, जानिए क्या है उनका मकसद

"Offer Shopping" का मतलब ऐसी स्थिति से है, जब कैंडिडेट के पास एक से ज्यादा जॉब के ऑफर होते हैं। वह इसका इस्तेमाल दूसरी कंपनियों में ज्यादा पैकेज और सुविधाएं पाने के लिए करता है। कुछ मामलों में तो वह अपनी मौजूदा कंपनी के साथ मोलभाव करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 10:08 AM
जॉब के ऑफर लेटर को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे एंप्लॉयीज, जानिए क्या है उनका मकसद
Offer Shopping इंडिया में नई चीज नहीं है। खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में ऐसा पहले से होता रहा है।

ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी EasyMyTrip (EMT) ने हाल में वीवी पॉजिशन के लिए एक कैंडिडेट को फाइनल किया। कपनी के को-फाउंडर प्रशांत पिटी ने कैंडिडेट को एक महीने तक गाइड किया। ज्वाइनिंग के दिन एक मैसेज ने पिटी को हैरान कर दिया। कैंडिडेट ने मैसेज में कहा था, "अफसोस के साथ मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैं इस वक्त EMT ज्वाइन नहीं कर पाउंगा।"

यह कैंडिडेट EMT ज्वाइन करने के लिए पूरी तरह से तैयार था, लेकिन उसकी मुलाकात एक D2C ब्रांड के सीईओ से हुई, जो इसी तरह का बिजनेस शुरू कर रहे थे। फिर कैंडिडेट ने अपना फैसला बदल दिया।

यह भी पढ़ें : इस कंज्यूमर गुड्स स्टॉक ने 3 महीने में दिया 40% रिटर्न, अब देगा 5 रुपये का डिविडेंड

पिटी ने मनीकंट्रोल को बताया, "मैं हैरान था, क्योंकि अब तक यह जूनियर लेवल पर होता था। लेकिन, सीनियर लेवल पर यह कहना कि मैं तय तारीख को ज्वाइन नहीं कर पाउंगा और मुझे ईश्वर की कृपा से दूसरा मौका मिल गया है वाकई परेशान करने वाला है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें