Get App

डॉग्स का ख्याल रखने के लिए ये फैमिली दे रही है करोड़ों रुपए, सालाना मिलेगी 6 हफ्तों की छुट्टियां

यूके के एक परिवार को एक खास नैनी की तलाश है। ये नैनी उनके प्यारे डॉग्स का ख्याल रखेगी/रखेगा। इस अरबपति फैमिली ने इस खास केयरटेकर को 1 करोड़ रुपए की सैलरी देने का वादा किया है। हालांकि इस जॉब की क्वालिफिकेशन और रिक्वायरमेंट भी काफी हटकर है। इस जॉब के लिए अभी तक 400 से ज्यादा लोग अप्लाई कर चुके हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 3:24 PM
डॉग्स का ख्याल रखने के लिए ये फैमिली दे रही है करोड़ों रुपए, सालाना मिलेगी 6 हफ्तों की छुट्टियां
इस खास जॉब का इश्तिहार Fairfax और Kensington नाम की कंपनी ने पोस्ट किया है।

यूके में रहने वाला एक परिवार अपने डॉग्स के लिए एक परमानेंट फुल टाइम केयरटेकर की तलाश में है। इस खास जॉब के लिए वो शख्स को सालाना एक करोड़ देने के लिए तैयार हैं। इस जॉब की क्वालिफिकेशन और आदमी के एक्सपीरिएंस को देख आप की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। फैमिली के इन दो डॉग्स की देखभाल के लिए केयरटेकर को Knightsbridge, Central London में फैमिली के साथ रहना होगा। शख्स को दोनों के खेलकूद, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट्स और पूरी सेहत का ध्यान रखना होगा।

अभी तक 400 से ज्यादा लोगों ने किया अप्लाई

इस खास जॉब का इश्तिहार Fairfax और Kensington नाम की कंपनी ने पोस्ट किया है। प्राइवेट कंपनी ने बताया कि वो पहली बार किसी डॉग नैनी की जॉब के लिए इश्तिहार दे रहे हैं। जबसे ये जॉब उन्होंने साझा की है इसे लेकर 400 से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया है। रेक्रुटर जॉर्ज डन के मुताबिक इतनी सैलरी तो किसी जानवरों के डॉक्टर को भी नहीं मिलती है। क्लाइंट अरबपति हैं और अपने डॉग्स के लिए इतना पैसा देने के लिए तैयार हैं।

साथ में मिलेंगी ये फैसिलिटीज

जॉब में ये साफ तौर पर बताया गया है कि काम करने के घंटे फिक्स नहीं रहेंगे और आदमी को फैमिली के हिसाब से अपना शेड्यूल मैनेज करना होगा। रेक्रुटर ने बताया कि वैसे तो इस जॉब में 6 हफ्तों की लीव भी दी जा रही है लेकिन जब आपके क्लाइंट ऐसे हों तो क्या भरोसा अगले दिन आपको डॉग्स के साथ मोनक्को प्राइवेट जेट से निकलना पड़े। आपको हर वक्त हमेशा उनके साथ रहना पड़ेगा। अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से खत्म करके। हालांकि रेक्रुटर ने डॉग्स से जुड़ी और कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें