सोशल मीडिया पर बेंगलुरु ट्रैफिक की वीडियोज रोजाना सामने आती रहती हैं। बुधवार को बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में घंटों तक फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के सबसे बुरे पल का जिक्र किया। इन सबके बीच आई एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। Domino’s के दो डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स ने ट्रैफिक की परवाह किए बिना कस्टमर्स को सड़क पर ही पिज्जा डिलीवर कर दिया।
