Get App

अब छुट्टी पर गए कर्मचारी को फोन करना पड़ेगा महंगा, भरना होगा 1 लाख रुपये जुर्माना, इस कंपनी की नई पॉलिसी

छुट्टी के दिन कोई भी नहीं चाहता कि उसे ऑफिस से काम के सिलसिले में कॉल या मैसेज आए। कर्मचारियों की सुविधा के लिए दुनिया की सबसे बड़े फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream 11 नई पॉलिसी लेकर आई है। इसके तहत अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी के दिन काम को लेकर किसी तरह से परेशान किया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 2:20 PM
अब छुट्टी पर गए कर्मचारी को फोन करना पड़ेगा महंगा, भरना होगा 1 लाख रुपये जुर्माना, इस कंपनी की नई पॉलिसी
छुट्टी का दिन हर किसी के लिए खास होता है क्योंकि यही वह दिन है जब आप अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।

छुट्टी का दिन हर किसी के लिए खास होता है क्योंकि यही वह दिन है जब आप अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं या अपने जरूरी काम निपटाते हैं। जाहिर है कि इस दिन कोई भी नहीं चाहता कि उसे ऑफिस से काम के सिलसिले में कॉल या मैसेज आए। ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि जिंदगी में काम जितना जरूरी है उतना ही जरूरी ब्रेक लेना भी है। कर्मचारियों की सुविधा के लिए दुनिया की सबसे बड़े फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 (Dream 11) 'अनप्लग पॉलिसी' लेकर आई है। इस पॉलिसी के तहत अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी के दिन काम को लेकर किसी तरह से परेशान किया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा।

1 लाख रुपये जुर्माना

कंपनी के को-फाउंडर हर्ष जैन और भावित सेठ ने बताया कि कोई भी कर्मचारी जो छुट्टी के दौरान किसी अन्य कर्मचारी से संपर्क करता है, उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। को-फाउंडर्स का कहना है कि यह पॉलिसी इसलिए लागू की गई है ताकि कंपनी किसी कर्मचारी पर निर्भर न रहे। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में इस पॉलिसी अपडेट को लिंक्डइन पर शेयर किया था, जहां कर्मचारी बिना किसी काम के सात दिन की छुट्टी पा सकते हैं। ड्रीम 11 की इस पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को छूट्टी के दौरान ऑफिस के सभी काम से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह कर्मचारियों के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।

नई पॉलिसी से कर्मचारी खुश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें