Get App

Earthquake: दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में था केंद्र

दिल्ली एनसीआर सहित देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों से डर कर कई सारे लोग अपने घरों से बाहर भी निकल गए। रविवार की रात दिल्ली और इससे सटे एनसीआर रीजन में आने वाले इलाके जैसे कि नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित आस पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 05, 2023 पर 10:20 PM
Earthquake: दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में था केंद्र
Earthquake in Delhi NCR: रविवार यानी 5 अगस्त की रात दिल्ली एनसीआर सहित देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake in Delhi NCR: रविवार यानी 5 अगस्त की रात दिल्ली एनसीआर सहित देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों से डर कर कई सारे लोग अपने घरों से बाहर भी निकल गए। रविवार की रात दिल्ली और इससे सटे एनसीआर रीजन में आने वाले इलाके जैसे कि नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित आस पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें हैं।

कहां था इस भूकंप का केंद्र

रविवार की रात आए इस भूकंप का केंद्र जम्मू और कश्मीर के इलाके गुलमर्ग में था। मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक रविवार को रात 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इसमें किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई भी खबर नहीं है। भूकंप के इन झटकों की रेक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी आंकी गई है।

घूमने के लिए काफी सस्ते हैं यूरोप के ये 10 खूबसूरत देश, जानें घूमने-फिरने के लिए कितना करना होगा खर्च

2023 में कई बार आ चुके हैं भूकंप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें