Eid ul Fitr 2024 Date: ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) इस्लामिक धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसे ईद-अल-फ़ितर या मीठी ईद के रूप में भी जाना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्वाल की पहली तारीख को हर साल ईद उल फितर मनाया जाता है। ईद-उल-फितर की तारीख चांद को देखकर ही तय की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल ईद 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। सऊदी अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है। उसके अगले दिन भारत में ईद मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद के पर्व को बहुत ही खास माना गया है। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।