कहते हैं कि मेहनत वो सुंदर चाबी है जो किस्मत के फाटक खोल देती है। लेकिन कई बार लोगों के साथ हमेशा किस्मत रहती है। बस उसे पहचानने और भुनाने की जरूरत रहती है। रोमानिया के एक छोटे से गांव में भी एक बुजुर्ग महिला के साथ करोड़ों की संपत्ति थी, लेकिन वो उसे पहचान नहीं पाई। बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। एक बुजुर्ग महिला दशकों तक बेशकीमती एम्बर के टुकड़े की कीमत को नहीं परख पाई। वो कई सालों तक इस पत्थर का इस्तेमाल दरवाजे के गेट स्टॉपर के लिए करती रही। वो इस पत्थर की कीमत से अनजान थी।
