Farmers Protest updates: दिल्ली की सीमाओं पर जुटे किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए आज (21 फरवरी) शाम को करीब साढ़े 7 बजे कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में किसानों से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। गन्ने के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार गन्ने की FRP 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर सकती है।
