बीते कुछ दशकों से बच्चों का गैजेट्स की ओर रूझान तेजी से बढ़ा है। पहले बच्चे खिलौनों के लिए जिद्द करते थे अब आईफोन, जैसी फरमाइशें करने लगे हैं। कुछ माता-पिता बच्चों के मोह में चीजें दिला देते हैं। वहीं कुछ कोशिश करते हैं कि बच्चे की हर इच्छा को पूरा ना किया जाए, सिर्फ जरूरत भर की चीजें ही दिलाई जाएं। अब ऐसे में उनके फैसले उन्हें उनके ही बच्चों की नजर में विलेन बना देते हैं। अब एक बेटी की भी यही नाराजगी है कि उसके पिता ने उसे iPhone 15 नहीं दिलवाया।
Reddit पर एक 11 साल की बच्ची ने अपने पिता पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आदमी ने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे उसकी बेटी लगातार iPhone 15 की डिमांड कर रही है। उसके फोन खरीदने से इनकार के बाद उसकी बेटी काफी नाराज हुई जबकि आदमी ने सोचा कि वो iPhone 13 दिलवा देता है। iPhone13 की भी वही बैट्री लाइफ और कैमरा है।
बच्ची को पहले से दिया है आईफोन
रेडिट पर लिखते हैं कि मेरी एक 11 साल की बेटी है। हमने उसे अपना iPhone 8 दे रखा था जिससे वो अपने दोस्तों से कॉल, टेकस्ट और सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती है। बीते कुछ समय से वो नए फोन की फरमाइश कर रही है क्योंकि उसके सभी दोस्तों के पास नए फोन हैं। ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों ना उसे iPhone13 दिलवा दूं। 600 डॉलर के हिसाब से ये अच्छा फोन रहेगा। बढ़िया कैमरा और बैट्री साथ ही आईफोन 15 जैसे सिमिलर फीचर्स। आदमी का कहना है कि बेटी लगातार iPhone15 पर ही अड़ी हुई है। बेटी के मुताबिक 120Hz की डिस्प्ले के साथ वो इस फोन पर अच्छे से गेम्स खेल सकती है।
लोगों ने बढ़ाया पिता का हौंसला
पिता को लगता है कि iPhone15 दिलाना पैसे की बर्बादी होगा तो बेटी को लगता है कि वो उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। कहते हैं कि मैंने उसे बताया भी कि मैं iPhone13 उसे दिलवा रहा हूं लेकिन वो है कि आईफोन 15 pro max पर ही अटकी है जिसकी कीमत लगभग दोगुनी है। जब बेटी को बताया कि पैसे की बर्बादी है तो कहती है कि मेरी बेस्ट फ्रेंड के पास भी वही है और आप मेरी जिंदगी खराब कर रहे हैं। यूजर्स ने आदमी का हौंसला बढ़ाया और कहा कि माता-पिता कौन हैं! अपनी बेटी को गिल्ट में ना डालने दें। iPhone13 सही में अच्छा फोन है।