69वें फिल्मफेयर में रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर, तो आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

गुजरात के गांधीनगर में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किए गए। 12वीं फेल को जहां क्रिटिक्स का जमकर प्यार मिला। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीता। इसके अलावा रानी मुखर्जी और शेफाली शाह ने भी खूब वाहवाही बटोरी। देखिए कौन बना फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का सिकंदर-

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 9:23 AM
Story continues below Advertisement
रणबीर कपूर से लेकर इन हस्तियों को मिला फिल्मफेयर के लिए अवॉर्ड

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards) गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए। 27 जनवरी को इस दो दिवसीय समारोह का आगाज हुआ। इस उत्सव में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स को बांटा गया जिसमें से बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बतौर कपल ये दोनों के लिए ही काफी खास मोमेंट है। रणबीर कपूर को ये सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल (Animal) के लिए और आलिया को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani) के लिए मिला।

12वीं फेल का दबदबा


इस समारोह में 12वीं फेल का भी दबदबा रहा। फिल्म की डायरेक्शन के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी 12वीं फेल की झोली में जा गिरा। UPSC अस्पायरेंट जोड़े की ये कहानी संघर्ष, प्यार और त्याग से भरी थी। ऐसे में इसे जनता का भी खूब प्यार मिला।

NHAI को IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को देना होगा ₹1720 करोड़ का मुआवजा, किस मामले में आया आदेश

क्रिटिक्स की च्वाइस

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उन्हें उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया। शेफाली शाह को थ्री ऑफ अस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर समारोह में तृप्ति डिमरी, नरगिस फाखरी, करिश्मा कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।