देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी 8 जून 2023 यानी गुरुवार को एक बेहद ही सादे तरीके से उडुपी में संपन्न हुई। जहां एक तरफ आज कल काफी धूम-धाम से शादियों का चलन बेहद ही आम हो गया है तो वहीं वित्त मंत्री ने इस पूरे समारोह को बेहद ही सादगी भरा रखा। उनकी बेटी की शादी उनके घर से ही हुई। इस शादी में राजनीति की दुनिया से ताल्लुख रखने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ।
इनसे हुई सीतारमण के बेटी की शादी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की प्रतीक से शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके पर दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी और इसे हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी।
नहीं शामिल हुई कोई भी राजनीतिक हस्ती
यह शादी समारोह बेहद ही सादे तरीके से संपन्न किया गया और इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इस दौरान कोई भी राजनीतिक हस्ती समारोह में नहीं दिखाई दी। परकला वांगमयी के पति का नाम प्रतीक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी पेशे से एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका स्थित मेसेचुएट्स के बोस्टन स्थित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर और साइंस की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी लिट्रेचर में बीए, एमए भी किया है। बता दें कि डॉटर्स डे के दिन निर्मला सीतारमण ने परकला की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में अपनी बेटी को एक दोस्त बताया था।