Get App

बेंगलुरु के एक बस डिपो में लगी आग, कई सारी बसें जलकर हुईं खाक

न्यूज एजेंसी ANI ने सोमवार को बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में एक बस डिपो में आग लगने की घटना की वीडियो को पोस्ट भी किया। इस वीडियो में बस डिपो से साफ साफ काले धुंए के गुबार को उठते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बारे में बताते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि एक गैरेज में खड़ी कम से कम चार बसों में आग लग गई। हमारे आग बुझाने वाले कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 2:33 PM
बेंगलुरु के एक बस डिपो में लगी आग, कई सारी बसें जलकर हुईं खाक
न्यूज एजेंसी ANI ने सोमवार को बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में एक बस डिपो में आग लगने की घटना की वीडियो को पोस्ट भी किया। इस वीडियो में बस डिपो से साफ साफ काले धुंए के गुबार को उठते हुए देखा जा सकता है

आज यानी सोमवार को बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में एक बस डिपो में आग लगने की घटना सामने आई है। बस डिपो में लगी आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि वहां पर खड़ी कई सारी बुरी तरह से जल कर खाक हो गईं। वहीं आग लगने के बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंची हैं और आग को बुझाने की कोशिश जारी है। इस घटना की शुरुआती रिपोर्ट से किसी के भी हताहत होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। न्यूज एजेंसी ANI ने आग लगने की इस घटना के एक वीडियो को पोस्ट भी किया है।

वीडियो में दिखा काले धुंए का गुबार

न्यूज एजेंसी ANI ने सोमवार को बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में एक बस डिपो में आग लगने की घटना की वीडियो को पोस्ट भी किया। इस वीडियो में बस डिपो से साफ साफ काले धुंए के गुबार को उठते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बारे में बताते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि एक गैरेज में खड़ी कम से कम चार बसों में आग लग गई। हमारे आग बुझाने वाले कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें