भारत की आजादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
