अमेरिका की सिलिकॉन वैली स्थिति कंपनियों के कुछ बॉस अगले शुक्रवार यानि 29 सितंबर को विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) के लिए एक फंडरेजर डिनर आयोजित कर रहे हैं। इस डिनर के लिए बेस प्राइस 50000 डॉलर है। भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। रामास्वामी के साथ 'इंटीमेट डिनर एंड डिस्कशन' सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में इन्वेस्टर और सोशल कैपिटल के सीईओ Chamath Palihapitiya के घर पर आयोजित होगा। Puck के पत्रकार Teddy Schleifer ने इस डिनर का इन्वाइट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उसी से सामने आया है कि डिनर के लिए बेस प्राइस 50,000 डॉलर रखा गया है। भारतीय करेंसी में यह अमाउंट 41.44 लाख रुपये बैठता है।
