Get App

G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडेन का स्वागत, जानें किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

G20 Summit: G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस सूची में यह जानकारी दी गई है कि किस विदेशी मेहमान को कौन सा मंत्री एयरपोर्ट पर‍ रिसीव करेगा। शुक्रवार शाम को अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनका स्‍वागत केंदीय मंत्री वीके सिंह करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 11:49 AM
G20 Summit: वीके सिंह करेंगे जो बाइडेन का स्वागत, जानें किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
G20 Summit in India: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शुक्रवार शाम 6.55 बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है

G20 Summit in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंत्रियों की एक सूची बनाई है, जो 9 और 10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस सूची में यह जानकारी दी गई है कि किस विदेशी मेहमान को कौन सा मंत्री एयरपोर्ट पर‍ रिसीव करेगा। शुक्रवार शाम को अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनका स्‍वागत केंदीय मंत्री वीके सिंह करेंगे। इसके अलावा चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के स्‍वागत की जिम्‍मेदारी भी सिंह को ही दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को G-20 India मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय इसके अनुवाद और अन्य सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी। आपको बता दें कि G-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होगा। शिखर सम्मेलन में दुनिया के 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी, आमंत्रित अतिथि देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

कौन सा मंत्री किस G-20 नेता की अगवानी करेगा?

- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शुक्रवार शाम 6.55 बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें