Get App

Gangasagar Mela: गंगा सागर मेले में इन लोगों को मिली इजाजत, कलकत्ता HC ने लगाई यह शर्तें

Gangasagar Mela: गंगासागर मेला 8 जनवरी से शुरू हो गया है और 16 जनवरी तक चलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2022 पर 1:43 PM
Gangasagar Mela: गंगा सागर मेले में इन लोगों को मिली इजाजत, कलकत्ता HC ने लगाई यह शर्तें
गंगासागर मेले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Gangasagar Mela: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने गंगासागर मेले में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों को कुछ शर्तें लगा दी हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि गंगासागर मेले में सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। कोर्ट ने कहा है कि मेले में प्रवेश के लिए उन्हें दोनों डोज लिए होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

वहीं हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट वाले लोगों को भी मेले में जाने की अनुमति दी जाएगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। इस बीच कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों और साधुओं के लिए एक अनिवार्य रैपिड एंटीजन टेस्ट (rapid antigen test) कर रहा है।

Corona in Delhi: दिल्ली में फिर लौटा वर्क फ्रॉम होम कल्चर, सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने का ऐलान

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कोलकाता में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सोमवार को 19,286 नए मामले सामने आए है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17,74,332 हो गई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 37.32 फीसदी है। राज्य में अब तक 16,65,221 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें