Hindu Temple Berlin: जर्मनी का सबसे बड़ा मंदिर बर्लिन में अब तैयार हो चुका है। 70 वर्षीय विल्वनाथन कृष्णामूर्ति के सालों के अथक प्रयासों के बाद 20 सालों में ये मंदिर बनकर तैयार हुआ। 20 साल पहले इस मंदिर की कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया गया था जो अब जाकर पूरा हुआ। भले ही मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है लेकिन इसके अंदर अभी भी भगवान विराजमान नहीं है। ऐसे में कृष्णामूर्ति नवंबर में छह दिन लंबा सेलिब्रेशन रखने वाले हैं। ऐसे में कहते हैं कि हमें अभी भी भगवान का इंतजार है।
