Get App

'रुढ़ियों को तोड़ना': IMF के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट्स की दीवार पर जगह बनाने वाली पहली महिला बनीं गीता गोपीनाथ

गीता गोपीनाथ, इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की पहली महिला चीफ इकोनॉमिस्ट होने के साथ ही उसकी पहली महिला डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर भी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 3:00 PM
'रुढ़ियों को तोड़ना': IMF के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट्स की दीवार पर जगह बनाने वाली पहली महिला बनीं गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ जनवरी 2022 से IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर हैं

गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) चुनौतियों को तोड़ने के मामले में एक मिसाल हैं। वह इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की पहली महिला चीफ इकोनॉमिस्ट होने के साथ ही उसकी पहली महिला डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर भी है। गोपीनाथ के पास खुद पर गर्व करने का आज एक और कारण है। उनकी आधिकारिक तस्वीर ने IMF के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट्स की तस्वीरों वाली दीवार पर जगह बना ली है। इस दीवार पर वह तमाम पुरुषों के बीच इकलौती महिला हैं। गीता गोपीनाथ ने अपनी इस तस्वीर को खुद 'रुढ़ियों को तोड़ना' वाला बताया है।

गीता गोपीनाथ ने अपनी तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रुढ़ियों को तोड़ना... मैंने IMF के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्टकी दीवार पर जगह बना ली है।' गोपीनाथ ने दो तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में IMF के 11 पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट्स की तस्वीर लगी हुई दिख रही है। गीता गोपीनाथ की तस्वीर 11वें नंबर पर आखिरी में लगी हैं और वह इस लिस्ट में आखिरी महिला हैं।

50 वर्षीय गीता गोपीनाथ ने 2019 और 2022 के बीच इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य किया। उनकी जगह अब पियरे-ओलिवियर गौरीन्चस IMF के नए चीफ इकोनॉमिस्ट हैं। गीता गोपीनाथ फिलहाल IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और वह इस पद पर बीते जनवरी 2022 से हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें