Get App

2023 में इस खिलाड़ी को किया गया Google पर सबसे ज्यादा सर्च, पीछे छूट गए Ronaldo और Messi

Google ने हाल ही में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट्स की लिस्ट। इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ी 2023 में सर्च किए गए टॉप पर्सन हैं। हालांकि इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी नाम हैं जो अचानक से उभरे हैं। हमेशा से ही चर्चित चेहरों को इस बार गूगल लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 3:09 PM
2023 में इस खिलाड़ी को किया गया Google पर सबसे ज्यादा सर्च, पीछे छूट गए Ronaldo और Messi
2023 में Google पर सर्च किए गए 10 ट्रेंडिंग एथलीट में इनका नाम आया सामने

गूगल ने हाल ही में 2023 में लोगों द्वारा खास पर्सनालिटीज की सर्च लिस्ट शेयर की है। दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की गई इस लिस्ट में एक एथलीट के नाम ने सबको चौंका दिया है। गूगल की इस सर्च लिस्ट में नंबर एक पर फुटबॉल प्लेयर Damar Hamlin है। ये खिलाड़ी 2023 में सर्च किया गए टॉप पर्सन है। Lionel Messi, Cristiano Ronaldo और Kylian Mbappe जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ यूजर्स ने जमकर इस फुटबॉलर की जिंदगी में दिलचस्पी दिखाई है। फुटबॉलर होने के अलावा आखिर कौन हैं Damar Hamlin, क्या हैं उनकी उपलब्धियां, आखिर 2023 में क्यों उनका नाम इतना लिया जा रहा है-

एक मैच के दौरान हो गया हादसा

Damar Hamlin USA की नेशनल फुटबॉल लीग में Buffalo Bills के लिए खेलते हैं। 2021 NFL ड्राफ्ट के अंदर 212वें नंबर पर छठे राउंड के बाद 6 फुट और 200 पाउंड के इस खिलाड़ी को Buffalo Bills में लिया गया। NFL के लिए जगह बनाने से पहले Damar यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में पढ़ाई कर रहे थे। 25 वर्षीय खिलाड़ी खास पॉजिशन सेफ्टी पर खेलते हैं। सेफ्टी एक खास डिफेंसिव पॉजिशन है जो लाइनबैकर और कॉर्नरबैकर के क्रॉस के बीच रहती है। गेम में सेफ्टी अक्सर डिफेंस की लास्ट लाइन होती है। खिलाड़ी का काम बेहद ही सिंपल होता है कि गेंद को खुद से आगे किसी भी हाल में नहीं जाने दिया जाए।

View this post on Instagram

A post shared by DaHamlin <3 (@d.ham3)

एक खास हार्ट प्रॉबल्म का हुए शिकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें