Get App

1994 में खरीदे थे 500 रुपए में SBI के शेयर, दादा-दादी की सालों पहले की इनवेस्टमेंट ने कर दिया मालामाल

छत्तीसगढ़ के एक सर्जन का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे पता चला कि उसके दादा-दादी ने सालों पहले SBI के शेयर खरीदे थे। महज 500 रुपए में खरीदे गए इन शेयरों की कीमत सात सौ गुना बढ़ गई। 500 रुपए की जगह आज ये शेयर 3 लाख से भी ज्यादा महंगे हो गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 3:21 PM
1994 में खरीदे थे 500 रुपए में SBI के शेयर, दादा-दादी की सालों पहले की इनवेस्टमेंट ने कर दिया मालामाल
दादा-दादी के सालों पहले की इनवेस्टमेंट से पोता हुआ मालामाल

छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसने पाया कि वो मालामाल (Share Price) हो गया है। एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए तन्मय मोतीवाला बच्चों के सर्जन ने अपने दादा-दादी की सालों पहले की एक इनवेस्टमेंट (Investment) की तारीफ की। तन्मय के मुताबिक उसके दादा-दादी ने साल 1994 में 500 रुपए के SBI के शेयर्स (Bought Share) खरीदे थे। पैसा लगाने के बाद वो भूल भी गए कि उन्होंने ऐसी कोई इनवेस्टमेंट भी की है। डॉक्टर ने बताया कि आज उनकी कीमत 3.75 लाख हो गई है यानि 30 सालों में उन्हें 750 गुना का रिटर्न (Return on Investment) मिला है।

महज 500 रुपए 30 साल पहले किए थे इनवेस्ट

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए डॉक्टर ने लिखा कि मेरे दादा-दादी ने 1994 में 500 रुपए में SBI के कुछ शेयर्स खरीदे थे। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उन्होंने क्यों शेयर खरीदे थे और बाद में उन्हें होल्ड पर भी क्यों रखा।  कहते हैं परिवार के सभी सर्टिफिकेट्स में एक में SBI के वो शेयर दिखे। डिमैट में कन्वर्ट करने के लिए उन्हें भेज दिया है। बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि वर्तमान में इसकी वैल्युएशन कितनी है तो बता दूं कि ये लगभग। 3.75 लाख हो जाती है। बड़ा अमाउंट नहीं है लेकिन 30 सालों में 750 गुना रिटर्न बेहतरीन है।

यूजर्स ने बताया बेहतरीन इनवेस्टमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें