सोशल मीडिया की ताकत दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। कोई भी घटना हो उसे सोशल मीडिया में आने में देर नहीं लगती। इसके बाद यह पूरी घटना दुनियाभर में फैल जाती है। गुजरात के राजकोट से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक पुरुष महिला पर थप्पड़ों की बारिश कर रहा है। पलक झपकते ही न जाने कितने थप्पड़ जड़ चुका है। इसके बाद महिला कराहने लगी। यह वीडियो गुजरात के राजकोट शहर के एक शो रूम का बताया जा रहा है।
