दिल्ली-NCR के लोग पिछले कुछ समय से बुखार और खांसी से जूझ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR के निवासी किसी सामान्य बुखार से पीड़ित नहीं हैं, बल्कि यह H3N2 वायरस है, जिसने बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले लिया है। ICMR के जानकारों ने कहा है कि देश में बीते दो-तीन महीनों से फैल रही सर्दी, खांसी और बुखार का कारण एक तरह का इंफ्लूएंजा वायरस है.
