Get App

Happy Holi 2024: अपने दोस्तों परिवार के लोगों को भेजे शुभकामनाएं, होली विश करने के लिए होंगे बेस्ट

Happy Holi 2024 Wishes: होली भारत के सबसे जीवंत त्योहारों में से एक है। ये त्योहार खुशी, रंगों और हंसने- हंसाने का का दिन होता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 सोमवार को होगी। ये होली कई लोगों के लिए एक लंबे वीकेंड का मौका भी लेकर आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 6:00 AM
Happy Holi 2024: अपने दोस्तों परिवार के लोगों को भेजे शुभकामनाएं, होली विश करने के लिए होंगे बेस्ट
Happy Holi 2024 Wishes: होली भारत के सबसे जीवंत त्योहारों में से एक है।

Happy Holi 2024 Wishes: होली भारत के सबसे जीवंत त्योहारों में से एक है। ये त्योहार खुशी, रंगों और हंसने- हंसाने का का दिन होता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 सोमवार को होगी। ये होली कई लोगों के लिए एक लंबे वीकेंड का मौका भी लेकर आई है। प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को सीधे 3 दिन की छुट्टी मिली है। होली के उत्सव का नाम रंगों का त्योहार भी है। होली खेलने के लिए गुलाल, पिचकारी और पानी के जरिये खेलते हैं। पहले के समय में होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंग फूलों, जड़ी-बूटियों और पौधों के अर्क जैसे प्राकृतिक चीजों से बनाए जाते थे, लेकिन अब कम प्राइस के कारण सिंथेटिक रंग भी फेमस हो रहे हैं।

होली दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जश्न मनाने का समय है। वसंत ऋतु का यह हिंदू त्योहार लोगों को नई शुरुआत की खुशी और उल्लास में हिस्सा लेने के लिए एक साथ लाता है। लोग न केवल होली के रंगों से खेलते हैं, बल्कि इस त्योहार को मनाने के लिए गुझिया जैसी पारंपरिक मिठाइयां भी खाते हैं। अगर आप अपने परिवार, दोस्तों से दूर होली मना रहे हैं, तब भी आप उन्हें बता सकते हैं कि आप उनके बारे में सोच रहे हैं।

यहां होली 2024 पर शेयर करने के लिए होली की कुछ शुभकामनाएं, संदेश, शुभकामनाएं बता रहे हैं जिसे आप शेयर कर सकते हैं।

आप जैसे दोस्तों की वजह से ही मेरे जीवन का कैनवास खुशी से रंगा हुआ है। होली की शुभकामनाएं!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें