Happy Independence Day 2024 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों, रिश्तेदारों के बीच जगाएं देश भक्ति का जज्बा, भेजें बधाई संदेश

Independence Day 2024 Wishes: भारत अपनी आजादी का पर्व हर साल 15 अगस्त को मनाता है। इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों को बधाई संदेश भेज सकते हैं। हम आपको कुछ देश भक्ति के जज्बे से भरे मैसेज दे रहे हैं

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
Independence Day 2024 Wishes: अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए गए, तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीरें तोड़कर आजाद हुआ।

15 अगस्त का दिन हर किसी के लिए उत्साह से भरा होता है। हर तरफ देशभक्ति वाला माहौल दिखाई देता है। इस दिन को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यही वह सुनहरा दिन है, जब देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 1947 में आज ही के दिन भारतीयों ने खुद को स्वतंत्रत घोषित करते हुए अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अंग्रेजों का शासन खत्म हो गया था और वह देश छोड़कर वापस लौट गए थे। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर हम अपने दोस्तों और परिवारजनों को देशभक्ति से भरा संदेश भेजते हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच मैसेज भेज सकते हैं।

भारत के इतिहास में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस देश का अहम राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि भारतीय नागरियों के कुछ मौलिक अधिकार हैं जो उन्हें स्वतंत्रता के साथ मिले हैं। अपनी आजादी के पर्व का जश्न हमें सम्मानपूर्वक मनाना चाहिए। देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर कर देने वाले क्रांतिकारियों और शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति के नारे और गीत गाने चाहिए।

अपने दोस्तों को भेजें स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानाएं


1 - ये बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,

लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की, ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2 - इंसानियत को जहां दिया जाता है पहला दर्जा,

वो मेरा देश हिंदुस्तान ही है.

स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई!

3 - हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 - आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

स्वतंत्रता दिवस की बधाई

5 - फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई

हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं

जो मिट गए देश पर हम

उनको सलाम करते हैं !

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!

6 - दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है !

Happy Independence Day

7 - कभी भी आजादी की शाम ना हो

देश के वीरों की कुर्बानी कभी भी बदनाम न हो

जय हिंद की सेना, जय हो भारतवर्ष.

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024

8 - सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है

Happy Independence Day!

ये भारत का कौनसा स्वतंत्रता दिवस है 77वां या 78वां? जानें क्या कहते हैं रिकॉर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।