15 अगस्त का दिन हर किसी के लिए उत्साह से भरा होता है। हर तरफ देशभक्ति वाला माहौल दिखाई देता है। इस दिन को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यही वह सुनहरा दिन है, जब देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 1947 में आज ही के दिन भारतीयों ने खुद को स्वतंत्रत घोषित करते हुए अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अंग्रेजों का शासन खत्म हो गया था और वह देश छोड़कर वापस लौट गए थे। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर हम अपने दोस्तों और परिवारजनों को देशभक्ति से भरा संदेश भेजते हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच मैसेज भेज सकते हैं।
