कान्हा नगरी मथुरा समेत देश-विदेश में आज (26 अगस्त 2024) धूमधआम से योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि वृंदावन में एक दिन बाद यानी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। यहां एक दिन बाद ही जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है। इस जन्मोत्सव को जन्माष्टमी या गोकुल अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। भक्ति गीत गाते हैं। श्री कृष्ण का वर्णन माता राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण के साथ-साथ लोग माता राधा की भी पूजा करते है। इस दिन आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भी भेज सकते हैं।
