Happy New Year 2024: महाराष्ट्र के ठाणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, ड्रग्स के साथ महिलाओं सहित 100 युवा गिरफ्तार

Happy New Year 2024: पुलिस ने पार्टी से LSD, चरस, एक्स्टसी गोलियां और मारिजुआना जैसी दवाएं जब्त की हैं। पता चला है कि इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी के लिए सैकड़ों युवाओं को निमंत्रण भेजा गया था। नए साल की पूर्व संध्या के जश्न से पहले रविवार तड़के यह छापेमारी की गई

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 3:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Happy New Year 2024: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार तड़के पुलिस ने रेव पार्टी पर छापेमारी की

Happy New Year 2024: महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पार्टी में अवैध रूप से ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रेव पार्टी का आयोजन ठाणे में वडावली क्रीक के पास एक सुदूर इलाके में एक खुली जगह पर किया जा रहा था।

पुलिस ने पार्टी से LSD, चरस, एक्स्टसी गोलियां और मारिजुआना जैसी दवाएं जब्त की हैं। पता चला है कि इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी के लिए सैकड़ों युवाओं को निमंत्रण भेजा गया था। नए साल की पूर्व संध्या के जश्न से पहले रविवार तड़के यह छापेमारी की गई। हिरासत में लिए गए लोगों में वे दो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कथित तौर पर पार्टी का आयोजन किया था।

ये भी पढ़ें- क्या आतंकी पन्नू की कथित हत्या की कोशिश में गलत निखिल को अमेरिका ने कर लिया गिरफ्तार? इस वजह से उठ रहे सवाल


ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने शनिवार देर रात के ऑपरेशन का नेतृत्व किया, जो लगभग 3 बजे शुरू हुआ। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि क्राइम ब्रांच की वागले एस्टेट-5 और भिवंडी-2 यूनिट के अधिकारियों ने तड़के करीब 3 बजे वडावली क्रीक के पास एक दूरदराज के इलाके में खुली जगह पर की जा रही रेव पार्टी पर छापेमारी की।

पार्टी के आयोजक भी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने बताया कि पांच महिलाओं सहित कम से कम 95 लोग रेव पार्टी करते पाए गए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेव पार्टी के आयोजक तेजस कुबल (23) और सुजल महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पार्टी स्थल से पुलिस ने 70 ग्राम चरस, 0.41 ग्राम LSD, 2.10 ग्राम एक्स्टसी गोलियां, 200 ग्राम गांजा और शराब सहित 21 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। उन्होंने बताया कि अब तक केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी के सब फिलहाल हिरासत में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।